
Rajasthan Weather Today : राजस्थान में सोमवार से प्री मानसून की शुरूआत हो चुकी है। अब मौसम विभाग की तरफ से भी एक के बाद एक अलर्ट जारी किया जा रहा है। प्री-मॉनसून की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। आजकल राजस्थान के कई जिलों में मौसम अपना दोहरा रूप दिखा रहा है। कई जगहों पर लोगों को इस चुभती गर्मी में राहत मिल रही है तो कहीं बारिश और धूल भरी आंधी से मौसम में गिरावट दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्री-मॉनसून के चलते उदयपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और झालावाड़ में 12 जून तक लगातार आंधी और बारिश का मौसम रहने वाला है। सोमवार को जयपुर में सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा से मौसम का तापमान 40 के आसपास रहा लेकिन शाम होते ही बादल छा गए लेकिन बारिश न होने की वजह से उमस रही। ऐसे में जयपुर सहित अन्य जिलों में गर्मी के बीच सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। कुछ जगहों पर हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली है। प्रदेश के उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर सहित कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो - तीन दिन प्रदेश में आंधी बारिश का असर रह सकता है। आज मंगलवार को सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां और झालवाड़ सहित कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक सोमवार को सबसे अधिक तापमान वनस्थली का 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा जयपुर का पारा 43.2, पिलानी का 43.4, बाड़मेर का 43.2, जैसलमेर का 42.5, श्रीगंगानगर का 43.8, सांगरिया का 42.8, जालौर का 43.6, करौली का 43.9, अजमेर का 42.8, अलवर और जोधपुर का 43.6 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।
Published on:
11 Jun 2024 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
