
जयपुर।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर 19 अगस्त से शुरू होने जा रहे राजस्थान प्रीमियर लीग (आरपीएल) के लिए आज खिलाड़ियों की नीलामी होगी। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से टी-20 फॉर्मेट में शुरू हो रही इस क्रिकेट लीग की शुरुआत जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम से होगी। खिताब के लिए 6 फ्रेंचाइजीज टीमें राउंड रोबिन मुकाबलों में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। ख़ास बात ये भी है कि राजस्थान प्रीमियर लीग में राष्ट्रीय से अंतर्राष्ट्रीय स्तर और आईपीएल खेले स्टार खिलाड़ी भी शामिल होंगे।
ये फ्रेंचाइजी टीमें दिखाएंगी दमखम
- जयपुर इंडियन
- उदयपुर लेकसिटी वारियर्स
- जांबाज कोटा चैलेंजर
- जोधपुर सनराइजर्स
- शेखावाटी सोल्जर सीकर
- भीलवाड़ा बुल्स
खिलाड़ियों की बनाई गई 4 श्रेणियां
जयपुर के एक निजी होटल में आज नीलामी प्रक्रिया होगी जिसमें फ्रेंचाइज़ टीमों के बोलीदाता खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बोली लगाएंगे।इसके लिए खिलाड़ियों को चार श्रेणियों में रखा गया है।
- 'ए' श्रेणी - अंतर्राष्ट्रीय और आईपीएल खेले खिलाड़ी
- 'बी' श्रेणी - राजस्थान रणजी ट्रॉफी खेले खिलाड़ी
- 'सी' श्रेणी - बीसीसीआई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले 18 वर्ष से ज्यादा आयु के खिलाड़ी
- 'डी' श्रेणी - जिला संघ से प्राप्त तीन खिलाड़ी, पिछले साल सीनियर चैलेंजर प्रतियोगिता में शामिल रहे खिलाड़ी
श्रेणीवार खिलाड़ियों की बेस प्राइस
ए श्रेणी के लिए कीमत 5 लाख रुपए, बी श्रेणी के खिलाड़ियों की कीमत 3.50 लाख रुपए, सी कैटेगरी के खिलाड़ियों की प्राइस 2 लाख रुपए वहीं डी श्रेणी की खिलाड़ियों की कीमत 50 हजार रुपए न्यूनतम है। इसका मतलब है कि खिलाड़ियों की नीलामी के वक्त शुरूआती कीमत तय कर दी गई है. नीलामी के वक्त कौन टीम कितनी कीमत पर खिलाड़ियों को खरीदता है यह तो नीलामी के वक्त ही पता चलेगा। ये बात तय है कि जिसकी जितनी कीमत होगी उसका मतलब है कि वह खिलाड़ी टीम की नजर में उतना ही ज्यादा महत्वपूर्ण होगा।
खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
फ्रेंचाइजी को ए श्रेणी से 2 खिलाड़ी, बी श्रेणी से 6 खिलाड़ी, सी श्रेणी से 7 खिलाड़ी और डी श्रेणी से 3 खिलाड़ी लेने ही होंगे। दो खिलाड़ी फ्रेंचाइजी अपनी पसंद से राजस्थान में रजिस्टर्ड खिलाड़ी से वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में ले सकेंगे।
Published on:
10 Aug 2023 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
