13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

राजस्थान: हाईवे पर आग का गोला बनी चलती बस, Video देखकर रोंगटे हो जाएंगे खड़े

गुजरात ट्रेवल्स की यह बस दिल्ली की ओर जा रही थी और उसमें दर्जनों यात्री सवार थे। सुमेरपुर शहर के गांधी सर्किल के पास पहुंचते ही आग से लपटें उठनी लगीं।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Nov 11, 2024

जयपुर। गुजरात से दिल्ली जा रही एक बस में शॉर्ट सर्किट होने से चलती बस आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि पाली के सुमेरपुर इलाके में घटित हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। गुजरात ट्रेवल्स की यह बस दिल्ली की ओर जा रही थी और उसमें दर्जनों यात्री सवार थे। सुमेरपुर शहर के गांधी सर्किल के पास पहुंचते ही आग से लपटें उठनी लगीं। सुमेरपुर थाने के ड्यूटी इंचार्ज जालाराम ने बताया कि बस में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद चालक, परिचालक और यात्रियों की तत्परता और सजगता से बस में सवार सभी लोग तुरंत नीचे उतर गए। सुमेरपुर और शिवगंज की दमकल टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। हालांकि बस जलकर पूरी तरह से राख हो गई, लेकिन इससे कोई जनहानि नहीं हुई। नगर पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक यशवंत परिहार और नगर पालिका स्टाफ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने के प्रयासों में दमकल कर्मचारियों की मदद की।