24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर के सबसे बड़े सिंधी कैंप बस स्टेंड को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

Rajasthan Roadways News : सिंधी कैम्प बस स्टैंड का भार कम करने के लिए नए बस स्टैंड बनाने की गति बेहद धीमी है। पहले तो जमीन नहीं मिलने की वजह से बस स्टैंड मूर्तरूप नहीं ले पाए थे, जेडीए से जमीन मिल गई तो अब रोडवेज रुचि नहीं दिखा रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 5 Mar 2024, 9:33 AM IST

roadways.jpg

Jaipur News : सिंधी कैम्प बस स्टैंड का भार कम करने के लिए नए बस स्टैंड बनाने की गति बेहद धीमी है। पहले तो जमीन नहीं मिलने की वजह से बस स्टैंड मूर्तरूप नहीं ले पाए थे, जेडीए से जमीन मिल गई तो अब रोडवेज रुचि नहीं दिखा रहा। सूत्रों की मानें तो राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ( राजस्थान रोडवेज) की तीन जगह बस स्टैंड विकसित करने में रुचि कम है। रोडवेज के अधिकारियों को लगता है कि जेडीए ने जो जमीन दी है, वह व्यावहारिक नहीं है। बीते दिनों ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की बैठक में भी यह मुद्दा उठा था।

यही वजह है कि रोडवेज ने सिर्फ अजमेर रोड पर वेस्ट-वे हाइट योजना में ही बस स्टैंड विकसित करने में रुचि दिखाई। रोडवेज की सीएमडी श्रेया गुहा ने कहा कि शहर के बाहर बस स्टैंड बनाने के लिए प्रक्रिया जारी है।

जेडीए ने अजमेर रोड पर 200 फीट बायपास स्थित वेस्ट- वे हाइट, दिल्ली रोड पर अचरोल में साइंस टेक सिटी, आगरा रोड पर कानोता और टोंक रोड पर शिवदासपुरा के पास वर्ष 2022 में जमीन आवंटित की थी।


अजमेर रोड स्थित जेडीए की वेस्ट-वे हाइट योजना में रोडवेज के नक्शे के अनुरूप बस स्टैंड का काम पूरा होने को है। यहां पांच-सात फीसदी काम ही बचा है। हालांकि यह काम अगस्त, 2023 तक पूरा करना था। यहां प्रशासनिक ब्लॉक के अलावा बसों को खड़ा करने और यात्रियों के बैठने की उचित व्यवस्था होगी। जेडीए ने इसमें 5.17 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। जेडीए यहां काम में देरी की वजह रोडवेज को मान रहा है। जेडीए अधिकारियों का कहना है कि डिजाइन में कई बार बदलाव किया गया। इस वजह से काम में देरी हुई।

यह भी पढ़ें : सरकारी अस्पताल में मुफ्त उपचार लेकिन लंबी कतारों से मुसीबत भी हजार, परेशानियों से जूझ रहे मरीज


अजमेर रोड स्थित बस स्टैंड को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है। रोडवेज के अधिकारियों का फोकस जवाहर नगर, प्रताप नगर और विद्याधर नगर में सैटेलाइट बस टर्मिनल बनाने पर है। इसके लिए जेसीटीएसएल की जमीन का भी रोडवेज उपयोग कर सकता है।

यह भी पढ़ें : अब इस बड़ी योजना में बदलाव करने जा रही है भजनलाल सरकार, जानें क्या है


जेडीए ने चार जगह बस स्टैंड के साथ-साथ अस्पताल के लिए जमीन आवंटित की थी। उसके पीछे सोच थी कि बाहर से इलाज के लिए आने वाले लोगों को एसएमएस अस्पताल तक नहीं आना पड़ेगा।

अक्टूबर, 2023 में अजमेर रोड और टोंक रोड स्थित शिवदासपुरा में सैटेलाइट अस्पतालों का वर्चुअली शिलान्यास भी किया जा चुका है।


सिंधी कैम्प बस स्टैंड से एक हजार से अधिक बसों का संचालन आगरा, दिल्ली, अजमेर, टोंक रोड और सीकर रोड पर होता है। सिंधी कैम्प पर बसों का दबाव कम होगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग