
Rajasthan News : रूफटॉप सोलर लगाकर सस्ती बिजली उत्पादन करने वाले उपभोक्ताओं को शुल्क से राहत दी गई है। ऐसे उपभोक्ताओं से अब आवेदन शुल्क, सिक्योरिटी राशि और मीटर टेस्टिंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। उपभोक्ताओं को डिस्कॉम के साथ एग्रीमेंट करने की बंदिश से भी राहत दे दी गई है। इससे हर उपभोक्ता के 700 से 1000 रुपए बचेंगे। यह छूट पीएम सूर्यघर योजना के तहत पांच लाख घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने तक प्रभावी रहेगी।
राजस्थान राज्य विद्युत नियामक आयोग में इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जयपुर, अजमेर, जोधपुर डिस्कॉम ने इस संबंध में आयोग में याचिका दायर की थी। गौरतलब है की राज्य सरकार ने इस बजट में मुफ्त बिजली का दायरा 100 से बढ़कर 150 यूनिट किया है और इसे सूर्यघर योजना से जोड़ा जाएगा।
पीएम सूर्यघर योजना के तहत राजस्थान को 5 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का टारगेट दिया गया है। यह काम तीनों डिस्कॉम को करना है। हालांकि, दूसरे राज्यों की तुलना में प्रदेश काफी पीछे चल रहा है। अभी तक करीब 27000 घरों तक ही रूफटॉप सोलर ही लग पाए हैं। केंद्र सरकार इस स्थिति पर नाराजगी जाता चुका है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ने के लिए डिस्कॉम इसकी जरूरत जताता रहा है।
Updated on:
8 Mar 2025, 9:28 AM IST
Published on:
8 Mar 2025, 9:28 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.