21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Saras Milk : राजस्थान में सरस के दूध सहित सभी उत्पाद आज से महंगे, एक से 23 रुपए तक बढ़ी कीमतें

Saras Milk : राजस्थान की जनता को महंगाई का एक और झटका धीरे से लगा। अब सरस दूध के साथ-साथ दही, छाछ, लस्सी और पनीर भी महंगे हो गए हैं। आज गुरुवार शाम नई दरें लागू होंगी।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Saras milk and All products Prices increased today public felt shock inflation
Play video

Saras Milk : सरस डेसरी बूथ के आगे खड़े 2 युवक। फोटो पत्रिका

Saras Milk : आमजन को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। अब सरस दूध के साथ-साथ दही, छाछ, लस्सी और पनीर भी महंगे हो गए हैं। जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई दरें गुरुवार शाम की सप्लाई से लागू होंगी। डेयरी की ओर से जारी नई दरों के अनुसार सरस दूध अब 2 रुपए प्रति लीटर महंगा मिलेगा।

डेयरी ने बढ़ती लागत का दिया हवाला

जयपुर डेयरी प्रवक्ता के अनुसार वर्तमान वैश्विक और राष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों के कारण डीजल, एलडीओ, पेट्रोल, ऊर्जा, ट्रांसपोर्टेशन, पैकेजिंग सामग्री और अन्य संचालन लागत में लगातार वृद्धि हो रही है। इसका सीधा असर डेयरी संचालन पर पड़ रहा है। प्रवक्ता का कहना है कि केवल पैकेजिंग और परिवहन खर्च बढ़ने से करोड़ों रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आया है। ऐसे में गुणवत्तायुक्त दूध और दुग्ध उत्पादों की नियमित उपलब्धता बनाए रखने के लिए उपभोक्ता कीमतों में सीमित बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया था।

उपभोक्ताओं की जेब पर असर

पेट्रोल-डीजल, गैस के बाद अब दूध और डेयरी उत्पाद रोजमर्रा की जरूरत से जुड़े होने के कारण इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा। खासकर मध्यमवर्गीय परिवारों के मासिक रसोई बजट पर इसका असर साफ दिखाई देगा।

फैट मूल्य भी बढ़ाया

साथ ही जयपुर डेयरी ने दूध खरीद मूल्य में 25 रुपए प्रति किलोग्राम फैट की वृद्धि की है। अब दुग्ध उत्पादकों को 850 रुपए प्रति किलोग्राम फैट के बजाय 875 रुपए प्रति किलोग्राम फैट की दर से भुगतान किया जाएगा।

ये लागू होगी नई दरें

सरस उत्पाद - पैक साइज- वर्तमान दरें -नई दरें
टोण्ड दूध
आधा लीटर - 27 रुपए -28 रुपए
एक लीटर- 54 रुपए- 56 रुपए
छह लीटर- 324 रुपए -336 रुपए

गोल्ड दूध
आधा लीटर - 34 रुपए- 35 रुपए
एक लीटर- 68 रुपए- 70 रुपए
छह लीटर- 408 रुपए -420 रुपए
स्टेंडर्ड दूध
आधा लीटर- 30 रुपए- 31 रुपए
एक लीटर- 60 रुपए -62 रुपए

पनीर -200 ग्राम - 74 रुपए- 80 रुपए
पनीर -1 किलोग्राम- 362 रुपए- 385 रुपए

दही -200 ग्राम - 16 रुपए -18 रुपए
दही -400 ग्राम - 32 रुपए- 36 रुपए

सादा छाछ - 500 मिली - 16 रुपए- 17 रुपए
सरस लस्सी - 250 मिली - 15 रुपए- 17 रुपए
नमकीन छाछ- 250 -मिली -13 रुपए- 15 रुपए।

पहले भी बढ़ चुकी कीमत

इससे पहले भी जयपुर डेयरी अगस्त 2025 और अगस्त 2024 में दूध के दाम बढ़ा चुकी है। दोनों बार प्रति लीटर 2 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। वर्ष 2017 से अब तक दूध की कीमतों में 12 बार इजाफा हो चुका है।