
अमिताभ बच्चन के साथ आज बैठेगी राजस्थान की सरपंच नीरू यादव
जयपुर। राजस्थान की महिला सरपंच नीरू यादव आज कौन बनेगा करोड़पति के शो में भाग लेने जा रही है। बिग बी अमिताभ बच्चन के सवालों का आज सरपंच नीरू यादव जवावब देंगी। नीरू यादव झुंझुनूं के बुहाना पंचायत समिति के लांबी अहीर की सरपंच हैं। नीरू यादव वर्ष 2020 में लांबी अहीर पंचायत की सरपंच बनीं थीं। बस फिर क्या था उन्होंने पूरे गांव की तस्वीर बदल डाली। लड़कियों के लिए एक हॉकी टीम तैयार की। अपनी सैलरी से लड़कियों के लिए एक कोच भी रखा। लड़कियों के ट्रेनिंग में कोई चूक न हो जाए इस पर पूरा नजर रखती हैं। इसके साथ ही नीरू यादव एक बर्तन बैंक चलाती हैं। बिना किराए बर्तन का प्रयोग के लिए देती हैं। नीरू यादव का इस बैंक के शुरू करने के पीछे प्लास्टिक कचरे को कम करने की मंशा है। गांव को 'कचरा मुक्त और प्लास्टिक मुक्त' बनाने की उनकी पहल है।
नीरू यादव एक एनजीओ चलाती हैं। जिसका नाम आदित्री फाउंडेशन रखा है। इसका काम के अंतर्गत मेरा दोस्त मेरा पेड़ अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत बुहाना ब्लॉक के सरकारी स्कूलों के बच्चों को पौधे वितरण किए जाते हैं। आज सोमवार को इस एपिसोड का प्रसारण होगा। शेखावाटी की नीरू यादव आज राजस्थानी परिधान में केबीसी की हॉट सीट बैठी होंगी और अमिताभ बच्चन सवाल पूछेंगे। केबीसी 15 में हाकी सरपंच नीरू यादव ने ऐलान किया है कि वह जितनी राशि जितेंगी सब राशि महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की पढ़ाई और खेल के लिए दान कर देंगी। अमिताभ बच्चन ने नीरू के हॉकी और बर्तन बैंक के नवाचार की सराहना की है।
Published on:
11 Sept 2023 11:12 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
