scriptModi Cabinet : दिल्ली में राजस्थान की धमक, 14 सांसदों में से 4 को बनाया कैबिनेट मंत्री | rajasthan secures 4 ministers in modi-30 cabinet ministers list | Patrika News
जयपुर

Modi Cabinet : दिल्ली में राजस्थान की धमक, 14 सांसदों में से 4 को बनाया कैबिनेट मंत्री

Modi Cabinet 3.0: प्रदेश में भाजपा भले ही सभी 25 सीटें नहीं जीत पाई, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में पहले से भी ज्यादा राजस्थान को तवज्जो मिली है। पिछली बार राजस्थान से 3 मंत्री बनाए गए थे।

जयपुरJun 10, 2024 / 07:37 am

Kirti Verma

Modi Cabinet 3.0: प्रदेश में भाजपा भले ही सभी 25 सीटें नहीं जीत पाई, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में पहले से भी ज्यादा राजस्थान को तवज्जो मिली है। पिछली बार राजस्थान से 3 मंत्री बनाए गए थे। लेकिन मंत्रिमंडल पुर्नगठन में राज्यसभा सदस्य भूपेन्द्र यादव को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। अब मोदी के तीसरे कार्यकाल में कैबिनेट में चार मंत्रियों को जगह मिली है। इनमें 3 मंत्री रिपीट हुए हैं, वहीं एक नया चेहरा शामिल किया गया है। गजेन्द्र सिंह शेखावत और भूपेन्द्र यादव को कैबिनेट मंत्री तो अर्जुनराम मेघवाल को फिर से राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के पद की शपथ दिलाई गई है। अजमेर से सांसद भागीरथ चौधरी को पहली बार कैबिनेट में राज्यमंत्री के रूप में जगह मिली है।
पिछली मोदी कैबिनेट में गजेन्द्र सिंह शेखावत जलशक्ति मंत्री तो भूपेन्द्र यादव श्रम एवं रोजगार मंत्री थे। अर्जुनराम मेघवाल कानून एवं न्याय मंत्री और संस्कृति एवं संसदीय कार्यमंत्री थे। तीनों को फिर मंत्री बनाया गया है। हालांकि अभी इन्हें विभाग नहीं मिले हैं। भागीरथ चौधरी पहली बार मंत्री के रूप में काम संभालेंगे।
यह भी पढ़ें

Rajasthan: JDA ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, खोले फिर नौकरी के द्वार, जल्द होगी भर्ती

राजस्थान में पिछले दो लोकसभा चुनावों से सभी 25 सीट जीतती आ रही भाजपा को इस बार मात्र 14 सीट मिली हैं। सीटों में 11 की कमी हुई है। भाजपा को मिली सीटों के हिसाब से मोदी कैबिनेट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व देखा जाए तो 14 में से 4 सांसद मंत्री बनने से यह 28.5 प्रतिशत है।
एक सामान्य, एक दलित और दो ओबीसी कोटे से
राजस्थान से मंत्री बनाने में जातिगत समीकरण भी साधे गए हैं। जिन 4 सांसदों को मंत्री बनाया गया है, उनमें एक सामान्य, एक दलित और दो ओबीसी वर्ग से बनाए गए हैं। गजेन्द्र सिंह शेखावत सामान्य वर्ग से हैं, वहीं अर्जुनराम मेघवाल दलित वर्ग से हैं। भूपेंद्र यादव और भागीरथ चौधरी ओबीसी वर्ग से मंत्री बनाए गए हैं। भागीरथ चौधरी जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, वहीं गजेंद्र सिंह शेखावत राजपूत समाज और अर्जुनराम दलित वर्ग से प्रमुख चेहरा हैं।
वैष्णव फिर मंत्री
जोधपुर मूल के अश्विनी वैष्णव को मोदी कैबिनेट में फिर जगह मिली है। वे ओडिशा के कोटे से फिर मोदी कैबिनेट में शामिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें

शेखावाटी की जनता लिए बड़ी खुशखबरी, भजनलाल सरकार ने दिए बड़े निर्देश

गजेन्द्र सिंह शेखावत (कैबिनेट मंत्री)
उम्र – 56 वर्ष
सीट – जोधपुर
शिक्षा – पोस्ट ग्रेजुएट
पिछली बार – जल शक्ति मंत्री
सांसद – तीसरी बार
भूपेन्द्र यादव (कैबिनेट मंत्री)
उम्र – 54 वर्ष
सीट – अलवर
शिक्षा – ग्रेजुएट
पिछली बार – श्रम एवं रोजगार मंत्री
सांसद – पहली बार (पहले राज्यसभा से रहे)

अर्जुनराम मेघवाल (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार)
उम्र – 70
सीट – बीकानेर
शिक्षा – पोस्ट ग्रेजुएट
पिछली बार – कानून एवं न्याय मंत्री और संस्कृति एवं संसदीय कार्यमंत्री
सांसद – चौथी बार
भागीरथ चौधरी (राज्य मंत्री)
उम्र – 69 वर्ष
सीट – अजमेर
शिक्षा – 12वीं पास
मंत्री – पहली बार
सांसद – दूसरी बार

Hindi News/ Jaipur / Modi Cabinet : दिल्ली में राजस्थान की धमक, 14 सांसदों में से 4 को बनाया कैबिनेट मंत्री

ट्रेंडिंग वीडियो