16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कनिष्ठ अभियंता कृषि सीधी भर्ती परीक्षा 2022,10 सितंबर को

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अपनी कई भर्ती परीक्षाओं की परीक्षा तिथि जारी कर दी है। बोर्ड कनिष्ठ अभियंता कृषि सीधी भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन 10 सितंबर को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक करेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Aug 29, 2022

कनिष्ठ अभियंता कृषि सीधी भर्ती परीक्षा 2022,10 सितंबर को

कनिष्ठ अभियंता कृषि सीधी भर्ती परीक्षा 2022,10 सितंबर को

बोर्ड ने जारी की कई भर्ती परीक्षाओं की तिथि
कनिष्ठ अभियंता कृषि सीधी भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन 10 सितंबर को
कनिष्ठ अनुदेशक कार्यशाला गणना व विज्ञान सीधी भर्ती परीक्षा -2018 होगी 10 सितंबर को
जयपुर।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अपनी कई भर्ती परीक्षाओं की परीक्षा तिथि जारी कर दी है। बोर्ड कनिष्ठ अभियंता कृषि सीधी भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन 10 सितंबर को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक करेगा। इसी प्रकार कनिष्ठ अनुदेशक कार्यशाला गणना व विज्ञान सीधी भर्ती परीक्षा -2018 का आयोजन भी 10 सितंबर को दोपहर की पारी में तीन बजे से शाम छह बजे तक होगा। पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड थर्ड सीधी भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन रविवार 11 सितंबर को दो पारियों में होगी। पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी।
वहीं शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन 25 सितंबर को दो पारियों में होगा। पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजेतक और दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से शाम 4.30 बजे तक
आयोजित की जाएगी। कर्मचारी चयन बोर्ड के मुताबिक सभी भर्ती परीक्षाओं के एडमिट बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।