5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का बनेगा नवीन भवन, गहलोत ने दी मंजूरी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का नवीन भवन शीघ्र तैयार होगा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Mar 14, 2023

अब 11 जिलों में ही होगी परीक्षा,राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का निर्णय

अब 11 जिलों में ही होगी परीक्षा,राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का निर्णय

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का नवीन भवन शीघ्र तैयार होगा। यह भवन जयपुर के झालाना संस्थानिक क्षेत्र में अरण्य भवन के सामने नवीन भूखंड संख्या 4 के क्षेत्रफल 2684 वर्गमीटर में बनेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भवन निर्माण के लिए 28 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है।

नया भवन बनने से बोर्ड की ओर से सम्पन्न कराई जाने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के रिकॉर्ड संधारण, आगामी भर्ती परीक्षाओं के आयोजन एवं सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन सहित विभिन्न कार्यों में सुगमता आएगी। भूमि जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से निःशुल्क आवंटित कर बोर्ड को सौंप दी गई है। कर्मचारी चयन बोर्ड अभी दुर्गापुरा स्थित पशु धन संस्थान के भवन में संचालित हो रहा है। गौरतलब है कि सीएम गहलोत ने साल 2023-24 के बजट में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण के संबंध में घोषणा की थी। बोर्ड में अभी डॉ हरिप्रसाद शर्मा चेयरमैन हैं और इनके साथ दो सदस्य डॉ राम सिंह मीणा और डॉ इरफान मेहर भी है। बोर्ड में अभी दो सदस्यों के पद रिक्त चल रहे है।