
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सीईटी सीनियर सेकंडरी लेवल की परीक्षा तिथियों में आंशिक संशोधन किया है। अब यह परीक्षा 25 जिलों में 22, 23 और 24 अक्टूबर को होगी। पहले इसकी तिथि 23 से 26 अक्टूबर तक थी। अब 25 व 26 अक्टूबर को परीक्षा नहीं होगी।
जिसे लेकर राजस्थान सरकार ने प्रतियोगी परीक्षा देने जा रहे सभी छात्रों को सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा करने का आदेश किया है। जिसके तहत प्रतियोगी छात्र परीक्षाओं में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।
बता दें कि शिक्षकों ने परीक्षा तिथि में बदलाव की मांग की थी। क्योंकि पूर्व घोषित परीक्षा तिथियों में 25, 26 अक्टूबर को जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन होने थे। इससे शिक्षकों के सामने परेशानी खड़ी हो गई थी। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने नई तिथियां घोषित की हैं।
भजनलाल सरकार ने बजट घोषणा 2021-22 को आगे बढ़ाते हुए 23 अप्रेल को सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान छात्रों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा के निर्देश दिए थे। परिवहन विभाग ने आदेश में लिखा था कि 'केन्द्र एवं राज्य की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को निगम की साधारण / द्रुतगामी बसों मे राज्य की सीमा के अन्दर निःशुल्क यात्रा सुविधा करवाएगी जाएगी।'
Updated on:
25 Sep 2024, 6:52 PM IST
Published on:
25 Sep 2024, 12:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.