6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेक बाउंस में सबसे आगे ‘राजस्थान’, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सदन में दी जानकारी, जानें सबसे पीछे कौन

Cheque Bounce Cases Rajasthan: महाराष्ट्र, गुजरात जैसे राज्यों का स्थान भी राजस्थान के बाद है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Alfiya Khan

Dec 30, 2024

Union Law Minister Arjun Ram Meghwal

जयपुर। देशभर की अदालतों में चेक बाउंस के 43 लाख 5 हजार 932 प्रकरण लंबित हैं, जिनमें सबसे अधिक 6.41 लाख प्रकरण राजस्थान में हैं। महाराष्ट्र, गुजरात जैसे राज्यों का स्थान भी राजस्थान के बाद है। केन्द्रीय विधि राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने हाल ही अशोक कुमार रावत के सवाल पर लोकसभा में यह जानकारी दी।

देश में ट्रैफिक चालान व चेक बाउंस के प्रकरणों की भरमार है। इसी को देखते हुए ट्रैफिक चालान के मामलों में लोगों की सहुलियत और कामकाज में तेजी के लिए वर्चुअल कोर्ट स्थापित की गई हैं, वहीं चेक बाउंस के मामलों के लिए कोई नई व्यवस्था नहीं की गई है। केन्द्रीय विधि राज्यमंत्री मेघवाल ने चेक बाउंस की अदालतों को लेकर यह भी स्वीकार किया कि इनमें इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टाफ व अधिकारियों की कमी है।