18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां की कपड़ा फाड़ होली है विश्व प्रसिद्ध, देश-दुनिया से आते हैं सैलानी

Holi 2024 : राजस्थान में एक ऐसा शहर है जिसकी होली देश और विदेशों में भी चर्चित है। देश-दुनिया से लोग यहां होली खेलने आते हैं। वैसे तो होली का त्योहार दो दिनों का होता है, जिसमें पहला दिन होलिका दहन और दूसरे दिन रंगों से होली खेली जाती है। लेकिन अकेले पुष्कर में 12 दिनों तक होली के रंगों में लोग सराबोर रहते हैं। आज हम आपको पुष्कर की होली की सैर कराने जा रहे हैं।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Supriya Rani

Mar 13, 2024

holi_2.jpg

Holi 2024 : राजस्थान में एक ऐसा शहर है जिसकी होली देश और विदेशों में भी चर्चित है। देश-दुनिया से लोग यहां होली खेलने आते हैं। वैसे तो होली का त्योहार दो दिनों का होता है, जिसमें पहला दिन होलिका दहन और दूसरे दिन रंगों से होली खेली जाती है। लेकिन अकेले पुष्कर में 12 दिनों तक होली के रंगों में लोग सराबोर रहते हैं। आज हम आपको पुष्कर की होली की सैर कराने जा रहे हैं।

pushkar_ki_kapda_faad_holi.jpg

पुष्कर के प्रसिद्ध ब्रह्म चौक और वराह घाट चौक पर होली मेले का आयोजन होता है। इस मेले में तरह - तरह के रंगारंग कार्यक्रम जैसे नृत्य और संगीत आदि प्रस्तुत किए जाते हैं।

holi_lover.png

Pushkar Holi 2024 : पुष्कर की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के कारण यहां होली का विशेष महत्व है।

pushkar_ki_holi.jpg

पुष्कर की कपड़ा फाड़ होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस दौरान कपड़े फाड़ने की एक अनूठी होड़ मचती है। साथ ही लोग आपस में रंग और गुलाल के साथ जमकर होली खेलते हैं। इसके अलावा ठंडाई प्रतियोगिता भी बेहद प्रसिद्ध है।

holi_special_1.jpg

Pushkar Holi Special : पुष्कर घूमने के लिए होली का त्योहार काफी सही समय है।

pushkar_jhill.jpg

पुष्कर आएं तो पुष्कर झील जरूर घूमें। यह हिंदुओं का पवित्र झील है जहां हजारों तीर्थयात्री स्नान करने आते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं।

brahm_mandir_pushkar.jpg

14वीं शताब्दी में बना ब्रह्मा मंदिर देश का एकलौता ब्रह्मा मंदिर है। इसके अलावा आप पुष्कर जाएं तो रणजी मंदिर, वराह घाट, मान महल भी जरूर घूमें।