
demo pic
Rajasthan Transport Department: राजस्थान के परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024.25 में राजस्व संग्रहण में लगभग सफलता हासिल कर ली है। विभाग ने वित्त विभाग द्वारा निर्धारित 8500 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 7574 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है।
विभाग ने पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में लगभग 900 करोड़ रुपये अधिक राजस्व अर्जित किया है। इस उपलब्धि का श्रेय विभाग के प्रमुख शासन सचिव और आयुक्त शुचि त्यागी के कुशल नेतृत्व को दिया जा रहा है। उन्होंने प्रत्येक क्षेत्र और जिला स्तर पर अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कियाए जिससे राजस्व संग्रहण में वृद्धि हुई।
राजस्व संग्रहण को बढ़ाने के लिए, विभाग ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। प्रत्येक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय यानी आरटीओ में दूसरे क्षेत्रों के उड़न दस्ते तैनात किए गए, जिन्होंने ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप, पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 900 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त हुआ।
जयपुर आरटीओ ने अन्य राज्यों में पंजीकृत कारों पर भी सख्ती बरती, जिससे विभाग को करोड़ों रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिला। हालांकि, कुछ आरटीओ अधिकारियों ने टैक्स राशि को चालान राशि में जोड़ दिया, जबकि पहले यह राशि विभाग के टैक्स में जुड़ती थी। अब कई आरटीओ टैक्स राशि को चालान में शामिल करके अधिक राजस्व अर्जित कर रहे हैं।
उधर विभाग अब शेष लक्ष्य को पूरा करने के लिए नई रणनीतियों पर काम कर रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे राजस्व संग्रहण में तेजी लाएं और किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकें। बताया जा रहा है कि सरकार इस बार करीब दस हजार करोड़ का राजस्व अर्जन लक्ष्य दे सकती है।
Updated on:
04 Apr 2025 07:17 pm
Published on:
04 Apr 2025 08:19 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
