8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PHOTOS : मानसून शुरू होते ही रणथम्भौर टाइगर रिज़र्व का खूबसूरत नजारा, देखते ही कहेंगे वाह!

मानसून सीजन में राजस्थान में ट्रिप करने का सोच रहे हैं तो सवाईमाधोपुर किले में स्थित रणथम्भौर टाइगर रिज़र्व घूमना नहीं भूलें।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Jul 01, 2024

Ranthambore Tiger Reserve

मानसून सीजन में राजस्थान में ट्रिप करने का सोच रहे हैं तो सवाईमाधोपुर किले में स्थित रणथम्भौर टाइगर रिजर्व घूमना नहीं भूलें। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व देसी पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों को भी बेहद आकर्षित करता है। बारिश के दिनों में यहां बहुत ही खूबसूरत नजारे कैद किए जा सकते हैं। हालांकि यहां ये भी जानना बहुत जरूरी है कि मानसून सीजन में बारिश के कारण रास्तों के खराब होने और बाघों व अन्य वन्यजीवों का ब्रीडिंग समय होने के कारण हर साल टाइगर रिजर्व को बारिश के दौरान तीन माह के लिए बंद कर दिया जाता है। हालांकि रणथम्भौर के बाहरी जोन (6 से 10) में वर्षाकाल के दौरान भी पर्यटन गतिविधियां जारी रहेंगी।

Ranthambore Tiger Reserve

यहां बाघों को देखने के लिए देश- विदेश से लोग आते हैं और जंगल सफारी लुत्फ उठाते हैं।

Ranthambore Tiger Reserve

रणथम्भौर टाइगर रिज़र्व वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के लिए भी बेहद फेमस है।

Ranthambore Tiger Reserve

रणथम्भौर को भारत सरकार द्वारा 1955 में सवाईमाधोपुर खेल अभयारण्य के रूप में स्थापित किया गया था और 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर रिजर्व में से एक घोषित किया गया था।

Ranthambore Tiger Reserve

सवाईमाधोपुर से लगभग 13 किलोमीटर दूर रणथम्भौर अरावली पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा ऐतिहासिक दुर्ग रणथम्भौर चौहान राजाओं का एक प्रमुख साम्राज्य रहा है।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़