30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान विधानसभा चुनाव: 651धनकुबेर और 236 बदमाश भी चुनाव मैदान में

एडीआर व इलेक्शन वॉच ने प्रत्याशियों के शपथ पत्रों को विश्लेषण कर जारी की रिपोर्ट

2 min read
Google source verification
अलवर में होम वोटिंग 96.94 फीसदी पहुंची

अलवर में होम वोटिंग 96.94 फीसदी पहुंची

जयपुर। विधानसभा चुनाव में दागियों के साथ ही करोड़पति नेताओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस बार 1875 में से 236 ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले लंबित होना बताया है, वहीं 651 उम्मीदवार करोड़पति हैं। करोड़पतियों में भाजपा के 160 व कांग्रेस के 149 उम्मीदवार हैं और इनमें से कांग्रेस के रफीक मंडेलिया और उदयलाल आंजना तथा बीजेपी के प्रेम सिंह बाजौर अरबपति हैं, इसके विपरीत 8 उम्मीदवारों के पास कोई सम्पत्ति ही नहीं है। उधर, भाजपा के 42, कांग्रेस के 34, रालोपा के 24, आप के 15, सीपीएम के 12 व बसपा के 8 उम्मीदवार गंभीर अपराधों में आरोपी हैं, इसी श्रेणी में बीटीपी का एक उम्मीदवार भी शामिल है।एडीआर व इलेक्शन वॉच की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे, सतीश कुमार, कमल टाक व मुकेश गोस्वामी ने प्रत्याशियों के शपथ पत्रों के आधार पर तैयार यह रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में बताया कि इस बार 1875 में से 651 उम्मीदवार करोड़पति हैं, वही 2018 के चुनावों में 2188 में से 597 उम्मीदवार ही करोड़पति थे।

मंडेलिया व बाजौर सबसे धनी,देनदारी में भी आगेचूरू से कांग्रेस उम्मीदवार रफीक मंडेलिया सबसे ज्यादा धनी हैं, उनके पास 166 करोड़ की संपत्ति है। उनके बाद नीमकाथाना से बीजेपी उम्मीदवार प्रेम सिंह बाजौर हैं, जिनकी संपत्ति की कीमत 123 करोड़ रुपए है। तीसरे नबंर पर निंबाहेड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार उदयलाल आंजना हैं। उनके पास 122 करोड़ की प्रोपर्टी है। मंडेलिया और बाजौर पर देनदारियां भी सबसे ज्यादा हैं। मंडेलिया पर 82 करोड़ और बाजौर पर 71 करोड़ से ज्यादा की देनदारी है।

सालाना कमाई में हरेंद्र मिर्धा, परम नवदीप व श्रवण चौधरी आगेनागौर से कांग्रेस उम्मीदवार हरेंद्र मिर्धा की सालाना कमाई 13 करोड़, संगरिया से आजाद समाज पार्टी कांशीराम की उम्मीदवार परम नवदीप सिंह की कमाई 10.55 करोड़ और फतेहपुर से बीजेपी उम्मीदवार श्रवण चौधरी की कमाई 6.26 करोड़ है। इनकी सालाना कमाई में आश्रितों की कमाई भी शामिल है।

बीजेपी के 176, कांग्रेस के 167 उम्मीदवार करोड़पतिबीजेपी के 200 में से 176, कांग्रेस के 199 में से 167, बसपा के 185 में से 36, आप के 86 में से 29, आरएलपी किे 78 में से 36 सीपीएम के 18 में से पांच उम्मीदवार करोड़पति हैं। बीटीपी के 17 में से एक उम्मीदवार करोड़पति हैं।

उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 3.12 करोड़सभी उम्मीदवारों की संपत्ति् का औसत निकाला जाए, तो यह 3.12 करोड़ रुपए है। बीजेपी उम्मीदवारों की संपत्ति का औसत 8.24 करोड़, कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए औसत 10.38 करोड़ है। इसके विपरीत ब्यावर से पुरुषोतम भाटी, मुंडावर से वेदप्रकाश यादव,बहरोड़ से हेमंत शर्मा, थानागाजी से बनवारीलाल शर्मा, नोखा से कन्हैयाल, रायसिंहनगर से नाहर सिंह, डग से बद्रीलाल और सवाईमाधोपुर से दीपक कुमार मीणा के पास कोई संपत्ति नहीं है।

सबसे ज्यादा प्रोपर्टी वाले 10 उम्मीदवारनाम : पार्टी : विधानसभा क्षेत्र : कुल प्रोपर्टी

रफीक मंडेलिया : कांग्रेस : चूरू : 166 करोड़प्रेमसिंह बाजौर : बीजेपी : नीमकाथाना : 123 करोड़

उदयलाल आंजना : कांग्रेस : निम्बाहेड़ा : 122 करोड़

विश्वेंद्र सिंह : कांग्रेस : डीग कुम्हेर : 109 करोड़

ज्योति मिर्धा : बीजेपी : नागौर : 102 करोड़

सिद्धी कुमारी : बीजेपी : बीकानेर ईस्ट : 102 करोड़

ओम बिश्नोई : निर्दलीय : सादुलशहर : 92 करोड़

डॉ परम नवदीप : एएसपी : संगरिया : 91 करोड़

मानवेंद्र सिंह : कांग्रेस : सिवाना : 89 करोड़

सुनील परिहार : निर्दलीय : सिवाना : 87 करोड़

कंवरलाल व मलिंगा पर साधा निशानाइस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ताओं पर हमला करने के मामले में आरोपी कंवरलाल मीना व एईएन हर्षादिपति पर हमला करने वाले गिर्राज मलिंगा को भाजपा द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने पर विरोध जताया गया।