5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान का रण @ 2023: दिसंबर में होंगे विधानसभा चुनाव, अपनों की खींचतान में उलझी कांग्रेस- भाजपा

राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन फ़िलहाल तो दोनों पार्टियां आपसी खींचतान में उलझी हुई है

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Hiren Joshi

Jan 19, 2023

Rajasthan Vidhansabha Elections 2023 Political Scenario

राजस्थान का रण @ 2023: दिसंबर में होंगे विधानसभा चुनाव, अपनों की खींचतान में उलझी कांग्रेस- भाजपा

राजस्थान में कड़ाके की ठंड के बीच राजनीति का पारा बढ़ा हुआ है। सरकार अंतिम और लोकप्रिय बजट की तैयारी में है तो भाजपा सड़कों पर उतर रही है। दोनों ही प्रमुख दलों में खींचतान है। अब देखना ये होगा कि भाजपा और कांग्रेस में से कौनसी पार्टी एकजुटता दिखाकर जनता का विश्वास जीतने में कामयाब हो पाती है। कांग्रेस सरकार अपनी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएगी तो वहीं भाजपा कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा समेत विभिन्न मुद्दों पर हमलावर होगी।


कैसे बनी सरकार...

हालांकि कांग्रेस बहुमत से एक सीट दूर थी लेकिन मुख्यमंत्री के लिए उसके पास दो दावेदार थे। अशोक गहलोत और सचिन पायलट। मामला जयपुर में नहीं सुलझा तो दिल्ली (आलाकमान) को दखल देना पड़ा। लंबी मशक्कत के बाद बाजी गहलोत के हाथ लगी।

नतीजों के बाद क्या

कांग्रेस ने 100 सीट जीतकर निर्दलीयों के सहयोग से सरकार बना ली

राजनीतिक उथल- पुथल...

गहलोत मुख्यमंत्री तो बन गए लेकिन पायलट के साथ उनके रिश्ते मधुर नहीं रह पाए। नतीजा जुलाई, 2020 में कांग्रेस विधायकों की बगावत के रूप में सामने आया। गहलोत - पायलट खेमें के विधायक 35 दिन बाड़ेबंदी में रहें। तब सरकार तो बच गुई लेकिन फांस अब भी बरकरार।

अब आगे क्या?...

कांग्रेस में नेतृत्व की लड़ाई अब भी जारी, तो सत्ता की प्रबल दावेदार भाजपा भी अंतर्कलह से अछूती नहीं। हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी भी तीसरा मोर्चा बनने के लिए प्रयासरत। चुनाव में अभी 10 महीने का समय। अभी कई बदलाव के आसार, अगले 3 माह पर नजर।

राजस्थान एक नजर

विधानसभा सीट---- 200
2018 के नतीजे-

कांग्रेस- 100
बीजेपी- 73
अन्य- 27

2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे

भाजपा- 25
आरएलपी- 01
कांग्रेस- 00

अगले चुनाव- दिसंबर 2023

किसकी प्रतिष्ठा दांव पर

बीजेपी- वसुंधरा राजे, गुलाबचंद कटारिया

कांग्रेस- अशोक गहलोत, सचिन पायलट