2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान की ये चर्चा ट्विटर पर बनी ‘हवाई जहाज’! देश-दुनिया की खबरों के बीच किया टॉप ट्रेंड

- राजनीतिक हलचल की सोशल मीडिया पर चर्चा, टॉप ट्रेंड पर रहा 'राजस्थान विधानसभा', ट्विटर प्लेटफॉर्म पर चौथे नंबर तक पहुंची चर्चा, राजेंद्र राठौड़ और सतीश पूनिया भी हुए ट्रेंड, साढ़े 9 हज़ार से भी ज़्यादा ट्वीट्स के साथ ट्रेंड

2 min read
Google source verification
Rajasthan Vidhansabha Rajendra Rathore Satish Poonia trends at Twitter

demo image

जयपुर।

नेता प्रतिपक्ष पर राजेंद्र राठौड़ और उपनेता प्रतिपक्ष पर डॉ सतीश पूनिया की नियुक्ति ना सिर्फ राजनीतिक गलियारों पर चर्चा में बनी हुई है, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी ये विषय चर्चा में बना हुआ है। इस सियासी हलचल की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर तो इतनी ज़्यादा चर्चा होने लगी कि ये विषय देश-दुनिया के अन्य खबरों के साथ टॉप ट्रेंड करने लगा। एक वक्त ऐसा भी आया कि 'राजस्थान विधानसभा' ट्रेंडिंग सूची के टॉप-5 तक पहुंच गया।

चौथे नंबर तक पहुंची चर्चा
ट्विटर पर 'राजस्थान विधानसभा' विषय पर चर्चा टॉप-5 पर चौथे नंबर तक जा पहुंची। जबकि टॉप-3 पर आईपीएल क्रिकेट का सनराइज़र्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स मैच और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय की इंस्टाग्राम में धांसू एन्ट्री से जुड़ी चर्चाएं रहीं। 'राजस्थान विधानसभा' साढ़े 9 हज़ार से ज़्यादा ट्वीट्स के साथ सोमवार सुबह तक भी ट्रेंड होता रहा।

ये भी पढ़ें : राजस्थान BJP अध्यक्ष बनते ही CP Joshi की तस्वीरें VIRAL

राठौड़-पूनिया भी हुए ट्रेंड
'राजस्थान विधानसभा' के अलावा ट्विटर प्लेटफॉर्म पर नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और उपनेता प्रतिपक्ष डॉ सतीश पूनिया भी चर्चा में रहे। इन दोनों नेताओं को दी गई नई ज़िम्मेदारी पर यूज़र्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देते रहे। वहीं राठौड़-पूनिया को नई ज़िम्मेदारी को लेकर दी जा रही शुभकामना संदेश से भी दोनों नेता ट्रेंड पर रहे।

ये भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं राजस्थान BJP P के नए अध्यक्ष सीपी जोशी की ये 10 दिलचस्प बातें?

राठौड़ अनुभवी, सर्वसम्मति से लिया निर्णय

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से राजेंद्र राठौड़ को नेता प्रतिपक्ष और सतीश पूनियां को उपनेता प्रतिपक्ष बनाने का निर्णय किया है। हमारी पार्टी में हर वर्ग, जाति का समावेश है, लेकिन हमारे देश पहले हैं। हम एकमुखी होकर काम करेंगे।

Story Loader