राजस्थान वक्फ बोर्ड ( Rajasthan Waqf Board ) के पूर्व चैयरमेन एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी लियाकत अली खान का बुधवार को इंतकाल हो गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने खान के इंतकाल पर शोक व्यक्त किया है। ( Former IPS officer Liaquat Ali Khan Passed Away )
जयपुर
राजस्थान वक्फ बोर्ड ( Rajasthan Waqf Board ) के पूर्व चैयरमेन एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी लियाकत अली खान का बुधवार को इंतकाल हो गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) ने खान के इंतकाल पर शोक व्यक्त किया है।
'उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा' ( former IPS officerLiaquat Ali Khan Passed Away )
गहलोत ने अपने कहा कि खान ने वक्फ बोर्ड चैयरमेन के रूप में प्रदेश में वक्फ संपत्तियों के संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। एक काबिल पुलिस ऑफिसर और एक समाजसेवी के रूप में उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। गहलोत ने मरहूम को जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करने और उनके परिजनों को यह सदमा सहन करने की हिम्मत देने की दुआ की है।
दिल का दौरा पड़ने से हुआ इंतेकाल
जानकारी के मुताबिक लियाकत अली खान झुंझुनूं जिले में अपने पैतृक गांव नुंआ में थे। इस दौरान बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका इंतेकाल हो गया। देर शाम उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जएगा।
सरकारी सेवाओं से जुड़ा है परिवार
गौरतलब है कि खान के एक दर्जन से अधिक पारिवारिक सदस्य पुलिस व प्रशासन में उच्चाधिकारियों के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...