20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / पढ़ाई करवाने के बहाने ले आया किशोरी को घर, किया बलात्कार

पढ़ाई करवाने के बहाने ले आया किशोरी को घर, किया बलात्कार

घरेलू कामकाज के लिए रखी एक किशोरी से मालिक के बलात्कार करने का मामला ( Minor Rape In Jaipur ) सामने आया है। आरोपी के चंगुल से भागी किशोरी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने जीरो नंबरी एफआईआर काटकर जयपुर के वैशाली नगर थाने को भेजी है। पुलिस ( JAIPUR POLICE ) ने प्रकरण दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 8 Jan 2020, 12:11 AM IST

जयपुर
घरेलू कामकाज के लिए रखी एक किशोरी से मालिक के बलात्कार करने का मामला ( minor rape In Jaipur ) सामने आया है। आरोपी के चंगुल से भागी किशोरी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने जीरो नंबरी एफआईआर काटकर जयपुर के वैशाली नगर थाने को भेजी है। पुलिस ( jaipur police ) ने प्रकरण दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला ( jaipur crime news )

एसएचओ अनिल जैमन ने बताया कि जैतपुर नई दिल्ली निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने मामला दर्ज करवाया है कि अप्रेल 2018 में उसकी मां का परिचित चंद्रशेखर काम व पढ़ाई करवाने के बहाने उसे जयपुर के वैशाली नगर स्थित अपने घर ले आया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी व उसकी पत्नी उसको प्रताडि़त करने लगे और घरेलू कामकाज कराना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ बलात्कार भी किया। इस बारे में किसी को बताने पर मां को जान से मारने की धमकी दी।

महिला संगठन ने की मदद

एक दिन मौका पाकर पीडि़ता वहां से भाग निकली। दिल्ली पहुंचने पर महिला संगठन के संपर्क में आई पीडि़ता ने मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

( प्रतीकात्मक तस्वीर )

यह खबरें भी पढ़ें...

10 हजार की रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी को ACB ने दबोचा, जानिए क्यों मांग रहा था रिश्वत

परीक्षा सिर पर और स्कूलों में छुट्टियों का अम्बार, कैसे होगा पढ़ाई का बेड़ा पार?