19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : तीन दिन ब्रेक के बाद जयपुर में फिर गर्म होने लगा मौसम का मिजाज

राजधानी जयपुर में एक बार फिर मौसम का मिजाज पलटने लगा है। आज सवेरे कड़ाके की तेज धूप से लोगों को गर्मी महसूस हुई। तापमान चढ़ने से लोगों को गर्मी की चुभन का अहसास हुआ। आज सवेरे से गुलाबी नगर जयपुर में तेज धूप निकलने से लोगों को तीखी का अहसास हुआ। प्रदेश के अन्य जिलों कमोबेश ऐसे ही हाल है। कई जिलों में फिर से पारा 42 डिग्री को पार कर रहा है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Apr 14, 2025

– आज सवेरे राजधानी में कड़क व तेज धूप निकली

– सवेरे से निकली चिलचिलाती धूप से परेशान हुए लोग

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक बार फिर मौसम का मिजाज पलटने लगा है। आज सवेरे कड़ाके की तेज धूप से लोगों को गर्मी महसूस हुई। तापमान चढ़ने से लोगों को गर्मी की चुभन का अहसास हुआ। आज सवेरे से गुलाबी नगर जयपुर में तेज धूप निकलने से लोगों को तीखी का अहसास हुआ। प्रदेश के अन्य जिलों कमोबेश ऐसे ही हाल है। कई जिलों में फिर से पारा 42 डिग्री को पार कर रहा है। आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 24 ​डिग्री तो अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तो अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं प​श्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज सवेरे न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अ​धिकतम तापमान आज दिन में 43 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तो अ​धिकतम तापमान आज 43 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर शहर में आज न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। पाली जिले में भी आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तो अ​धिकतम 41 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तो अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। बात करें बीकानेर जिले में न्यूनतम पारा सबसे ज्यादा रेकॉर्ड किया गया। यहां आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अ​धिकतम तापमान आज दिन में 41 डिग्री रहने की संभावना है। सीमावर्ती श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तो अ​धिकतम तापमान आज दिन में 39 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में विक्षोभ का असर समाप्त हो चुका है। अब तापमान में बढ़ोतरी होगी और झुलसाने वाली गर्मी का अहसास लोगों को होगा। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान बीकानेर के बराबर रहा। जयपुर में भी आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। वहीं अ​धिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है।