
Rajasthan Weather Alert
जयपुर. मौसम विभाग ने जयपुर समेत 18 जिलों में अंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। हालांकि बीते 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम का मिजाज शुष्क रहा है। अब फिर से मौसम में संभावित बदलाव के चलते पारे में गिरावट होने पर गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश के उत्तर पश्चिमी इलाकों में बने लो प्रेशर एरिया के असर से जयपुर समेत कई जिलो में आगामी 48 घंटे में 40-60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चक्रवाती हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में धूलभरी आंधी के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि होने का अनुमान है। जयपुर मौसम केंद्र ने इस संदर्भ में 18 जिलों के मौसम को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।
उमस कर रही परेशान
नौतपा खत्म हो गया है। इसके साथ ही बारिश का दौर सुस्त रहने पर उमभरी गर्मी से लोग परेशान रहे। रात में भी हवा का जोर थमा रहा, जिसके चलते रात के तापमान में भी आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
धूप के तीखे तेवर
राजधानी में सूर्योदय के साथ ही धूप की तीखी तपिश शहरवासियों को महसूस हुई। शहर में सुबह छितराए बादल छाए रहने पर धूप की आंखमिचौनी गर्मी के तीखे तेवर से आंशिक राहत दिलाने में मददगार रही है। जयपुर मौसम केंद्र की मानें तो दोपहर बाद शहर में बादलों की आवाजाही ब?ने और तेज रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। वहीं आगामी 10 जून के बाद शहर में मानसून पूर्व बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं।
Published on:
03 Jun 2023 02:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
