24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में तीखी धूप ​खिली, बादलों की वजह से तापमान में गिरावट

राजधानी जयपुर में मौसम का मिजाज लगातार गर्म बना हुआ है। साथ ही हल्की बादलवाही से बीच-बीच में तापमान में गिरावट हो रही है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में कड़ाके की धूप ​खिली। इससे मौसम का मिजाज गर्म नजर आया। वहीं प​श्चिमी जिलों में तापमान लगातार 43 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। इससे प​श्चिमी जिलों में मौसम का मिजाज लगातार गर्म बना हुआ है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

May 01, 2025

– आज सवेरे से गुलाबी नगर में गर्मी के तीखे तेवर

जयपुर। राजधानी जयपुर में मौसम का मिजाज लगातार गर्म बना हुआ है। साथ ही हल्की बादलवाही से बीच-बीच में तापमान में गिरावट हो रही है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में कड़ाके की धूप ​खिली। इससे मौसम का मिजाज गर्म नजर आया। वहीं प​श्चिमी जिलों में तापमान लगातार 43 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। इससे प​श्चिमी जिलों में मौसम का मिजाज लगातार गर्म बना हुआ है। वहीं पूर्वी राजस्थान में तापमान में थोड़ी गिरावट हुई है। इससे वहां गर्मी के तेवर थोड़े नरम हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा वहीं दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम पारा आज 41 डिग्री तक जा सकता है। उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान आज 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। प​श्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 44 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 44 डिग्री रहेगा। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान आज 29 डिग्री रहेगा तो दिन में अ​धिकतम पारा आज 43 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। चूरू जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में आ रहे बदलाव से राजधानी जयपुर सहित पूर्वी राजस्थान के जिलों में तापमान में गिरावट आ रही है। दो दिन बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। आज राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। गुलाबी नगर जयपुर में आज दिन में तीखी धूप ​खिलने से लोगों को तीखी गर्मी का अहसास होगा।