– मौसम विभाग ने कहा, आज भी जयपुर में रहेगा मौसम साफ
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में अब मानसूनी बारिश का दौर पूरी तरह से थम चुका है। तेज धूप खिल रही है। इससे मौसम में गर्माहट महसूस हो रही है। आज सवेरे भी राजधानी जयपुर में मौसम साफ रहा व तेज धूप खिली। इस कारण लोगों को सवेरे से ही गर्मी महसूस हुई। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज प्रदेश के लगभग सभी अंचलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। आज पूर्वी अंचल, हाड़ौती अंचल, मेवाड़ अंचल, पश्चिमी सरहदी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं पश्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को हल्की गर्मी महसूस होगी।