3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर जयपुर में बादल छाए, शहर में उमस व गर्मी का जोर 

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने के आसार हैं। आज गुलाबी नगर जयपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बादल छाने मौसम में हल्की उमस का जोर दिखाई दे रहा है। आज सवेरे उमस के जोर से लोग पसीने से बेहाल दिखे। मौसम विभाग ने आज गुलाबी नगर जयपुर में बारिश की संभावना जताई है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jul 22, 2025

– मौसम विभाग ने दी आज जयपुर में बारिश की चेतावनी

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने के आसार हैं। आज गुलाबी नगर जयपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बादल छाने मौसम में हल्की उमस का जोर दिखाई दे रहा है। आज सवेरे उमस के जोर से लोग पसीने से बेहाल दिखे। मौसम विभाग ने आज गुलाबी नगर जयपुर में बारिश की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। दूसरी ओर जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध में भी खु​शियां ओवरफ्लो को आतुर हैं। आज संभतया बांध के गेट खेाले जाएंगे। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। आज भरतपुर, धौलपुर, अलवर और दौसा में दिन में बारिश की संभावना है।राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। आज अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़ व उदयपुर में बारिश होने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। आज श्रीगंगानगर में बारिश होने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून का दौर एक बार फिर सक्रिय होगा और रेगिस्तानी जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।