24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather : राजस्थान में 19 जिलों में लू का खतरा, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, इन जिलों मे पारा 42 डिग्री पार..

19 जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manish Chaturvedi

•

Updated: 23 Apr 2025, 9:43 AM IST

Weather News: अब पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम साफ होते ही जिले का तापमान पहुंचा 40 डिग्री, दोपहर में सूनी होने लगीं सड़कें

Weather News : जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। आगामी दिनों मे गर्मी का तेज असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 24 अप्रेल को तीन जिलो में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसमें जैसलमेर, बाड़मेर और झुंझुनूं है। इसके बाद 25 अप्रेल को सीकर सहित सात जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी​ किया गया है। वहीं 26 अप्रेल को प्रदेश के 19 जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें जोधपुर, नागौर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, नागौर, टोंक, सीकर, सवाई माधोपुर, कोटा, करौली, झुंझुनूं , झालावाड़, जयपुर, दौसा, बूंदी, बारां में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

अगर मंगलवार को मौसम की बात करें तो अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। जबकि कुछ शहरों में यह 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है। वहीं बाड़मेर में 41.6 डिग्री, पिलानी में 41.2 डिग्री और कोटा में 41.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। राजधानी जयपुर में दिन रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान…

मौसम विभाग के अनुसार अजमेर में 39.0 डिग्री, अलवर में 40.4 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 40.1 डिग्री, सीकर में 37.5 डिग्री, कोटा में 42.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 42.1 डिग्री, बाड़मेर में 42.2 डिग्री, जैसलमेर में 40.4 डिग्री, जोधपुर में 40.4 डिग्री, बीकानेर में 40.4 डिग्री, चूरू में 40.8 डिग्री और श्री गंगानगर में 42.0 डिग्री और माउंट आबू में 31.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान..

मौसम विभाग के अनुसार अजमेर में 21.6 डिग्री, अलवर में 20.5 डिग्री, जयपुर में 26.0 डिग्री, सीकर में 19.5 डिग्री, कोटा में 24.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 22.0 डिग्री, बाड़मेर 24.5 डिग्री, जैसलमेर में 21.8 डिग्री, जोधपुर में 19.8 डिग्री, बीकानेर में 21.0 डिग्री, चूरू में 19.9 डिग्री और श्री गंगानगर में 20.9 डिग्री और माउंट आबू में 16.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग का अलर्ट…

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कई जिलों में आगामी दिनों में लोगों को तपती गर्मी परेशानी करने वाली है। राज्य में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के अधिकतम तापमान में आगामी 3-4 दिनों में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी और न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री ऊपर दर्ज होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने आज और कल कुछ जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इस सप्ताह के आखिर तक तापमान में इजाफे का सिलसिला जारी रह सकता है।