– आज सवेरे धूप की तपिश थोड़ी धीमी पड़ी
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में चल रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गर्मी के तेवर थोड़े नरम दिखाई दे रहे हैं। धूप की तपिश में भी कमी दिखाई दे रही है। इससे गर्मी के तेवर थोड़े नरम बने हुए हैं। आज सवेरे गुलाबी नगर में मौसम साफ रहा, हालांकि थोड़े बादल दिखाई दिए। इस वजह से धूप की तपिश थोड़ी कम रही। प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम का हाल ऐसा ही रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियसरेकॉर्ड किया गया। वहीं दिन में अधिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियसरेकॉर्ड किया गया तो दिन में अधिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियसरेकॉर्ड किया गया तो दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियसरेकॉर्ड किया गया तो दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। पश्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 40 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियसरेकाॅर्ड किया गया तो दिन में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। चूरू जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, विक्षोभ के चलते आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। इसके प्रभाव से गर्मी का असर कम रहने की संभावना है। आज सवेरे जयपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सिय रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है।