
राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह से ही घना कोहरा रहा। दृश्यता भी काफी कम रही। वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी हुई। ट्रेन और हवाई जहाज भी कोहरे के कारण लेट हुए। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ा। जयपुर एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण फ्लाइट्स को लैंडिंग में परेशानी हुई। एयरपोर्ट के आसपास आसमान में जहाज चक्कर लगाते दिखाई दिए। राजधानी जयपुर में आज कोहरे का खासा असर दिया है।
यह भी पढ़ें: इस बार सर्दी के साथ कोहरा भी रेकॉर्ड तोड़ रहा
जिसकी वजह से एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स समय पर उड़ान नहीं भर सकी है। एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण विमान एयरपोर्ट पर ही खड़े है। आज सुबह दस बजे तक आधा दर्जन से ज्यादा फ्लाइटें तय समय पर उड़ान नहीं भर सकी है। विस्तारा की जयपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट यूके 566 को आज सुबह साढ़े छह बजे जाना था। लेकिन कोहरे की वजह से अटक गई।
इसी तरह से सुबह 6:45 पर इंडिगो भोपाल जाने वाली फ्लाइट भी नहीं जा सकी। स्पाइसजेट की इंटरनेशनल फ्लाइट SG-57 भी लेट हो गई है। जो जयपुर से सुबह 9:25 बजे दुबई जाती है। आज दोपहर जैसे जैसे मौसम साफ होगा। इन फ्लाइट्स को रवाना किया जाएगा। फ्लाइट्स की देरी के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों को घंटों तक सर्दी में परेशानी का सामना करना पड़ा है।
मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में विंड पैटर्न में हो रहे बदलाव के चलते अगले 24 घंटे बाद मौसम के मिजाज में बदलाव होने और पारे में आंशिक बढ़ोतरी से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सप्ताहभर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद है।
आज तडक़े से लेकर सूर्योदय के बाद तक घने कोहरे का पहरा रहा। कोहरे और शीतलहर के चलते लोग सुबह देर तक घरों में दुबके रहे। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में रात में पारा 4 डिग्री तक लुढक़ने पर सर्दी के तेवर फिर से तीखे रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम के मिजाज में आंशिक सुधार होने व सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद जताई है।
सीकर सबसे सर्द
जयपुर, सीकर और फलौ दी में बीती रात पारे में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। सीकर 3.8 डिग्री तापमान के साथ सबसे सर्द जिला रहा। फलोदी में भी बीती रात पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। जयपुर में शीतलहर और घने कोहरे के चलते कोहरे ने गोता लगाया और पारा 4 डिग्री गिरकर 7.8 डिग्री सेल्सियस पर ठहर गया। जयपुर में तडक़े से लेकर सूयोदय के बाद तक घने कोहरे का पहरा रहा वहीं बर्फीली हवा ने शहरवासियों की धूजणी छुड़ा दी।
प्रदेश के 13 जिलों में बीती रात पारा सामान्य से कम दर्ज किया गया। पारे में गिरावट के चलते कड़ाके की सर्दी का जोर रहा। शीतलहर और बर्फीली हवा से ठिठुरन महसूस हुई। अजमेर और सिरोही में न्यूनतम तापमान 6.2, अलवर 6.8, सिरोही 5.3, फतेहपुर, करौली 6.2, जैसलमेर 5.0, जोधपुर 7.8, बीकानेर 5.0, चूरू 6.8, श्रीगंगानगर 6.9, संगरिया 7.2 और जालोर में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ।
Updated on:
10 Jan 2024 11:52 am
Published on:
10 Jan 2024 11:30 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
