– आज सवेरे राजधानी में धूप खिली, उमस ने किया बेहाल
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में इन दिनों गर्मी से लोग बेहाल हैं। जयपुर में पड़ रही उमस लोगों के पसीने छुड़ा रही है। पसीने से लोग काफी परेशान हैं। ऐसा ही हाल कमोबेश प्रदेश के अधिकांश जिलों में देखने को मिल रहा है। जयपुर में पड़ रही उमस भरी गर्मी से जीव-जंतु भी परेशान हैं और वे गर्मी से बचने के लिए पानी वाली जगहों का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे प्रदेश के पूर्वी जिले भरतपुर में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 38 डिगी रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में पारा आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम पारा 39 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा तो दिन में पारा आज 40 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम आज 40 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। बाड़मेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 43 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 43 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में न्यूनतम तापमान आज 30 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 40 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में इन दिनों उमस का जोर है, इसके असर से लोग परेशान हो रहे हैं। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 40 डिग्री रहने की संभावना है।