– आज राजधानी में दिन में पड़ेगीकड़ाके की गर्मी
जयपुर। राजधानी जयपुर में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर है। झुलसाने वाली गर्मी से आम आदमी तो हकलान है कि साथ ही पशु-पक्षी भी परेशान हैं। दिन में पड़ रही भीषण गर्मी से सड़कों पर आवाजाही भी कम ही नजर आ रही है। वहीं प्रदेश के लगभग सभी जिलों में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार है। प्रदेश के सभी जिलों में गर्म हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। वहीं दिन में अधिकतम तापमान आज 43 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तो दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तो दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तो दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तो अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। आज उदयपुर में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तो दिन में अधिकतम तापमान आज 44 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर तिजले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तो दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तो दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री तो दिन में अधिकतम तापमान आज 46 डिग्री रहने की संभावना है। चूरू जिले में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तो दिन में अधिकतम तापमान आज 44 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तो दिन में अधिकतम तापमान आज 44 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तो दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, गर्म सतही हवाओं के चलते प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आगामी दिनों में नौतपा की वजह से हीटवेव चलेगी। इससे गर्मी का प्रभाव और बढ़ेगा। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 44 डिग्री तक जाने की संभावना है।