
जयपुर। राजस्थान की गर्मी ने पूरे देशभर के रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को राजस्थान ही नहीं, देश में सीजन का सबसे गर्म शहर श्रीगंगानगर दर्ज हुआ। यहां पारा 48 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले एक जून 2018 को गंगानगर में 49.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वहीं राजस्थान में अभी तक का सर्वाधिक दिन का अधिकतम तापमान मई 2018 में फलोदी में 51 डिग्री दर्ज हुआ था।
मौसम केन्द्र ने आगामी दो दिनों के लिए श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम केन्द्र की मानें तो गुरुवार को श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में दिन के तापमान में एक डिग्री तक और बढ़ोतरी होगी। ऐसे में गंगानगर में तापमान 49 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
राजस्थान मेंं आठ शहरों में दिन का तापमान 45 डिग्री पार पहुंच गया। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, दिन के साथ रात को भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। श्रीगंगानगर में बीते 24 घंटे में सात डिग्री से अधिक रात के पारे में बढ़ोतरी हुई। यहां न्यूनतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम केन्द्र के अनुसार बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में 11-13 जून अधिकतम तापमान 47-48 डिग्री, भीषण लू और ऊष्णरात्री का दौर जारी रहने की संभावना है। जोधपुर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में भी आगामी तीन दिन अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री, हीटवेव और ऊष्णरात्री दर्ज होने की संभावना है।
वहीं कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेंघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश का दौर 14-15 जून से शुरू होने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर संभाग में भी 15 जून को दोपहर बाद मेघगर्जन-आंधी, व हल्की बारिश की संभावनाएं हैं। बीकानेर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में आगामी दो दिन तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।
Updated on:
11 Jun 2025 08:48 pm
Published on:
11 Jun 2025 08:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
