7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे से ​खिली तीखी धूप, लोगों को महसूस हुई गर्मी

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में अब मौसम साफ है और तीखी सूर्य की किरणों से लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। आज सवेरे से ही जयपुर में निकली कड़ाके की धूप से सुबह से ही लोग परेशान होने लगे। दिन में पारा चढ़ने से गर्मी के तेवर और तीखे होंगे। प्रदेश की बात करें तो लगभग सभी जिलों में सूर्य के तेवर तीखे हैं और जिलों में तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी महसूस हो रही है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Apr 16, 2025

– जयपुर में आज मौसम साफ, कड़ाके की धूप कर रही लोगों को परेशान

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में अब मौसम साफ है और तीखी सूर्य की किरणों से लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। आज सवेरे से ही जयपुर में निकली कड़ाके की धूप से सुबह से ही लोग परेशान होने लगे। दिन में पारा चढ़ने से गर्मी के तेवर और तीखे होंगे। प्रदेश की बात करें तो लगभग सभी जिलों में सूर्य के तेवर तीखे हैं और जिलों में तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। बाड़मेर औ जैसलमेर जिलों में तो पारा 44 डिग्री के आसपास चल रहा है। इससे वहां बहुत तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। वहीं अ​धिकतम तापमान आज दिन में 38 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तो अ​धिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। करौली में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तो अ​धिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तो अ​धिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तो अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तो अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तो अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। पाली जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तो अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं जोधपुर में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तो अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तो अ​धिकतम तापमान 44 डिग्री रहने की संभावना है। बाड़मेर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तो अ​धिकतम तापमान आज दिन में 44 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तो अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर में आज न्यूनतम तापमान सर्वा​धिक रहा। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में गर्म हवाओं का दौर चल रहा है। कई जिलों में आगामी तीन दिन तक लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। ​इससे लोगों को आज दिन में गर्मी का अहसास होगा। आज सवेरे जयपुर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तो दिन में आज अ​धिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। आज दिन गर्म रहने से लोगों को गर्मी का अहसास होगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़