16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : ओ बादल तुम कब बरसोगे, जयपुर में आज भी बादलों की आवाजाही, बरस नहीं रहे

राजधानी जयपुर में आज सवेरे भी बादल छाए हुए हैं। सवेरे से ही बारिश का मौसम बना हुआ है, लेकिन अभी तक बूंदें नहीं गिरी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल गुलाबी नगर जयपुर में भारी बारिश होने का अनुमान है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jul 05, 2025

– गुलाबी नगर के मौसम में उमस का जोर, बारिश का इंतजार

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे भी बादल छाए हुए हैं। सवेरे से ही बारिश का मौसम बना हुआ है, लेकिन अभी तक बूंदें नहीं गिरी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल गुलाबी नगर जयपुर में भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं प्रदेश के पूर्वी हिस्सों, मेवाड़ व हाड़ौती अंचल में मानसूनी मेघ जमकर बरस रहे हैं। जगह-जगह जलजमाव की समस्या सामने आ रही है। मौसम विभाग के अनुार, आगामी सप्ताह में मानसूनी मेघ जमकर बरसेंगे। मौसम विभाग के अनुार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतमि तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 ​डिग्री रहने की संभावना है। आज भरतपुर, अलवर, धौलपुर, दौसा और गुलाबी नगर जयपुर में मानसूनी मेघ जमकर बरस सकते हैं। अजमेर में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं झीलों की नगरी उदयपुर में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने का अनुमान है। अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में भी आज मानसूनी मेघ जमकर मेहरबान रहेंगे। वहीं प​श्चिमी रेगिस्तानी जिलों में बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहा। सीकर में भी आज मानसूनी मेघ जमकर मेहरबान रहेंगे। प्रदेश की बात करें तो प​श्चिमी रेगिस्तानी जिलों में जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर को छोड़कर लगभग सभी जिलों में आज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।