21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : सावन के पहले सोमवार को जयपुर में झूम कर बरसे बदरा, मौसम में ठंडक बढ़ी

सावन के पहले सोमवार को राजधानी जयपुर में मानसूनी बादल जमकर बरसे। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग ने आज राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jul 14, 2025

– मौसम ​विभाग का आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर। सावन के पहले सोमवार को राजधानी जयपुर में मानसूनी बादल जमकर बरसे। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग ने आज राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसलिए आज प्रदेश के कई जिलों में सवेरे से ही बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पूर्वी जिले भरतपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। धौलपुर में आज सवेरे न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे से ही बारिश का दौर चल रहा है। आज जयपुर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज सवेरे न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 25 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में भी आज से बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। आज जोधपुर में भी बारिश का दौर बना हुआ है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। आज श्रीगंगानगर में मानूसनी मेघ बरस रहे हैं। वहीं सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब मानूसनी पूरी तरह से सक्रिय है और प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी है।