20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में धूप-छांव की ​िस्थति, तापमान में गिरावट से गर्मी के तेवर नरम

राजधानी जयपुर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। हल्के बादलों की वजह से धूप-छांव की ​िस्थति बनी हुई है। बादलों की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज राजधानी जयपुर में अ​धिकतम तापमान 38 तक जा सकता है, जो कल के मुकाबले दो डिग्री कम है। प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव हुआ है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Apr 26, 2025

– आज सवेरे राजधानी में मौसम का मिजाज पलटा हुआ नजर आ रहा

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। हल्के बादलों की वजह से धूप-छांव की ​िस्थति बनी हुई है। बादलों की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज राजधानी जयपुर में अ​धिकतम तापमान 38 तक जा सकता है, जो कल के मुकाबले दो डिग्री कम है। प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री तक जा सकता है। अलवर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री तक जा सकता है। धौलपुर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री तक जा सकता है। करौली जिले में आज न्यूनतम ततापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है वहीं दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री तक जा सकता है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री तक जाने की संभावना है। उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। हिल स्टेशन माउंट आबू में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। इसी प्रकार बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तो ​अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में आज हल्के बादल छाए रहेंगे, इस वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट रहेगी। गर्मी का प्रभाव थोड़ा कम होगा। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। अ​धिकतम तापमान में कल के मुकाबले दो डिग्री की गिरावट आई है।