24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : कल के मुकाबले तापमान में गिरावट, लेकिन बरस रहे गर्मी के अंगारे

जयपुर में आज मौसम में हल्की उठापटक देखने को मिल रही है। कल के मुकाबले तापमान में आज हल्की गिरावट रही, लेकिन गर्मी के तेवरों में कोई कमी दिखाई नहीं दे रही है। दिन में आज भी झुलझाने वाली गर्मी का दौर जारी रहेगा। आज दिन में सूर्य के तीखे तेवर बरकरार रहेंगे। इस कारण लोगों को दिन में आज गर्मी का अहसास होगा।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Apr 30, 2025

– राजधानी जयपुर में आज सवेरे धूप ​​खिली

जयपुर। जयपुर में आज मौसम में हल्की उठापटक देखने को मिल रही है। कल के मुकाबले तापमान में आज हल्की गिरावट रही, लेकिन गर्मी के तेवरों में कोई कमी दिखाई नहीं दे रही है। दिन में आज भी झुलझाने वाली गर्मी का दौर जारी रहेगा। आज दिन में सूर्य के तीखे तेवर बरकरार रहेंगे। इस कारण लोगों को दिन में आज गर्मी का अहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार, प​श्चिमी राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर जिलों में आज भी तीखी गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के कई जिलों में तीखी गर्मी का दौर रहेगा। आज सवेरे प्रदेश के पूर्वी जिले भरतपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिगी रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। करौली जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। इसी प्रकार अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। माउंट आबू में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 44 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 44 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में न्यूनतम तापमान आज 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 43 डिग्री रहने की संभावना है। चूरू जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 43 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 40 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प​श्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर-जैसलमेर में आज दिन तपेगा। इससे लोगों को तीखी गर्मी का अहसास होगा। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में आज अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। जयपुर में तापमान में हल्की गिरावट से आज लोगों को गर्मी से आं​शिक राहत मिलेगी।