1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : राजधानी जयपुर में सवेरे से ही बादल छाए, जयपुर को मूसलाधार बारिश का इंतजार

राजधानी जयपुर में आज सवेरे से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम ​विभाग ने जयपुर शहर और जपपुर ग्रामीण जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, लेकिन बादल आ तो रहे हैं, लेकिन तरसा रहे हैं। आज सवेरे भी जयपुर के आसमान में बादल आए, लेकिन सुबह से ही बारिश का इंतजार है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jul 04, 2025

– आज सवेरे राजधानी जयपुर में बादलों की वजह से मौसम का मिजाज नरम

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम ​विभाग ने जयपुर शहर और जपपुर ग्रामीण जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, लेकिन बादल आ तो रहे हैं, लेकिन तरसा रहे हैं। आज सवेरे भी जयपुर के आसमान में बादल आए, लेकिन सुबह से ही बारिश का इंतजार है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। आज प्रदेश के पूर्वी जिलों व मेवाड़ अंचल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तो दिन में अ​धिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। प्रदेश के पूर्वी जिलों और मेवाड़ अंचल के अ​धिकांश जिलों में आज मानसूनी बादल जमकर बरसेंगे। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की अनुमान है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने का अनुमान है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों पूरे प्रदेश में मानसूनी मेघ सक्रिय हैं। इससे तापमान में गिरावट आ रही है।