10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में तेज धूप से बढ़ रही गर्माहट, राजधानी में झुलसा रही गर्मी

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज गर्म बना हुआ है और तापमान लगातार बढ़ने से मौसम में तीखापन भी आता जा रहा है। आसमान से निकल रही तेज धूप लोगों को झुलसा रही है। लोग तीखी धूप से परेशान हो रहे हैं। दिन में गर्माहट बढ़ने से अब आवश्यक होने पर ही दिन में बाहर निकल रहे हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Apr 09, 2025

– आज सवेरे गुलाबी नगर में सूर्य देव के तीखे तेवर

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज गर्म बना हुआ है और तापमान लगातार बढ़ने से मौसम में तीखापन भी आता जा रहा है। आसमान से निकल रही तेज धूप लोगों को झुलसा रही है। लोग तीखी धूप से परेशान हो रहे हैं। दिन में गर्माहट बढ़ने से अब आवश्यक होने पर ही दिन में बाहर निकल रहे हैं। आगामी दिनों में लू के थपेड़ों से गर्मी का सितम और तेज होगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर में न्यूनतम तापमान 23 ​डिग्री और अ​धिकतम पारा 41 ​डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर की बात करें तो आज सवेरे न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अ​धिकतम 43 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर में न्यूनतम पारा आज सवेरे 25 डिग्री रहा, जो कल के मुकाबले दो डिग्री ज्यादा है। वहीं अ​धिकतम आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर में आज सवेरे न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अ​धिकतम 43 डिग्री रहने की संभावना है। इसी प्रकार बीकानेर में आज सवेरे न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अ​धिकतम 42 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर में आज सवेरे न्यूनतम पारा 26 डिग्री और अ​धिकतम पारा 41 डिग्री रहने की संभावना है। कोटा शहर में आज सवेरे न्यूनतम तापमान 27 ​डिग्री और अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। इसी प्रकार श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में हल्के बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, गर्म हवाओं का रुख प्रदेश की ओर होने से प्रदेश में गर्मी बढ़ रही है। आगामी दिनों में लू चलने से गर्मी का रूप और प्रचंड होगा। वहीं आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। दिन में तीखी धूप आमजन को आज भी परेशान करेगी और गर्म हवा के थपेड़े भी लोगों को महसूस होंगे।