3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे बादलों के बीच धूप ​खिली, हवा से मौसम खुशनुमा

राजधानी जयपुर में आज सवेरे हल्के बादल दिखे, लेकिन बीच-बीच में धूप भी आ रही थी। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि मौसम विभाग ने आज राजधानी जयपुर में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। इसलिए आज दिन में जोरदार बारिश की संभावना है। वहीं प्रदेश की बात करें तो प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jul 18, 2025

– मौसम विभाग ने आज भी दी जयपुर में बारिश की चेतावनी

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे हल्के बादल दिखे, लेकिन बीच-बीच में धूप भी आ रही थी। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि मौसम विभाग ने आज राजधानी जयपुर में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। इसलिए आज दिन में जोरदार बारिश की संभावना है। वहीं प्रदेश की बात करें तो प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। हाड़ौती अंचल में भी मानूसनी मेघ जमकर बरस रहे हैं। वहीं उदयपुर व अजमेर संभाग में भी मानसूनी बादल जमकर गरज रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहा। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 ​डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। आज भरतपुर, धौलपुर, अलवर, दौसा व जयपुर में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। हाड़ौती संभाग के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने का अनुमान है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आज कोटा, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़ और उदयपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। रेगिस्तानी जिलों में भी अब मानसून सक्रिय हो गया है। बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर मे​न्ययूनतम तापमान 24 डिग्री तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। आज बाड़मेर, जैसलमेरे, जोधपुर और बीकानेर में बारिश होने की संभावना है। वहीं श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। कई स्थानों पर अत्य​धिक बारिश से जलभराव की समस्या हो सकती है।