22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान में ठंडक घुली

राजधानी जयपुर को देर रात से आज सुबह तक मानसूनी फुहारों ने जमकर ​भिगोया। इससे वातावरण में ठंडक घुल गई। देर रात से ही गुलाबी नगर में लगातार रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है। आज सवेरे से ही हो रही बारिश के चलते शहर की सड़कों पर लोग ​भीगते हुए आफिस पहुंचे।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jul 19, 2025

– गुलाबी नगर में आज सवेरे से रिमझिम बारिश का दौर

जयपुर। राजधानी जयपुर को देर रात से आज सुबह तक मानसूनी फुहारों ने जमकर ​भिगोया। इससे वातावरण में ठंडक घुल गई। देर रात से ही गुलाबी नगर में लगातार रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है। आज सवेरे से ही हो रही बारिश के चलते शहर की सड़कों पर लोग ​भीगते हुए आफिस पहुंचे। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार से मध्यम गति की बारिश दर्ज की गई। तापमान गिरने से कई जिलों में आज सवेरे मौसम ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज सवेरे प्रदेश के पूर्वी जिले भरतपुर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। धौलपुर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गुलाबी नगर में आज सवेरे से बारिश हो रही है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने का अनुमान है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर ​जिले में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर में आज सुबह से ही बारिश का दौर बना हुआ है। वहीं रेगिस्तानी जिलों में अब बारिश का दौर शुरू हो गया है। बाड़मेर जिले में आज सवेरे से ही बारिश का दौर जारी है। बाड़मेर जिले आज सवेरे न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहा। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में बारिश या तो हो रही है या होने की संभावना है। इससे मौसम में ठंडक घुल हुई है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।