– मौसम विभाग ने कहा, आगामी दिनों में बादल छाए रहेंगे
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में मौसम में तेजी से बदलााव हो रहा है। दिन व रात के के तापमान में लगातार बढ़ोतरी से मौसम का मिजाज दिन मेंं गर्म होने लगा है। आज सवेरे गुलाबी सर्दी से जयपुर में मौसम सुहाना रहा। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की ई। आज सवेरे प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों में सर्दी के तेवर नरम नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतमतामपान 26 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं पश्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के जिलों में दिन व रात के तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। इस कारण इन जिलों में मौसम गर्म होने लगा है।