Heavy Rain Alert in Rajasthan: जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मानसून की रफ्तार तेज होने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार दक्षिण पश्चिम बिहार और इसके आसपास के उत्तर प्रदेश क्षेत्र में एक स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र (WellMarkedLowPressureArea) बना हुआ है। यह तंत्र आगामी दो दिनों में उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है, जिसका सीधा असर राजस्थान पर पड़ेगा।