
जयपुर. तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ रविवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की सर्दी रही। कई जिले घने कोहरे की चपेट में रहे। पर्यटन स्थल माउंट आबू में लगातर तीसरे दिन गिरावट के चलते न्यूनतम तापमान ० डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे सवेरे कड़ाके की सर्दी रही। दौसा के मानपुर थानान्तर्गत कुण्डेरा डूंगर गांव की धौकल्या ढाणी में शनिवार रात खेत पर गए राजेशकुमार सैनी की मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसकी मौत का कारण सर्दी से होना बताया है।
भीलवाड़ा में सर्द हवा ने कंपकंपी छुड़ाए रखी। शहर में न्यूनतम ३ डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में रविवार को 16 जगहों पर पारा 10 से नीचे रहा। इधर, राजधानी में न्यूनतम पारा 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को शाम साढ़े चार बजे अधिकतम पारा 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन रात को आठ बजे पारा 14 डिग्री पर आ गया। ऐसे में साढ़े तीन घंटे में सात डिग्री पारे में गिरावट आई। मौसम विभाग की मानें तो वाले चार दिन तेज सर्दी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 23 जनवरी तक मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है।
सीकर : 2.5
चूरू : 4.4
पिलानी :4.5
श्रीगंगानगर 5.0
बीकानेर : 6.3
अजमेर 9.0
कोटा : 8.8
सवाईमाधोपुर : 7.8
डबोक : 8.8
बाड़मेर : 8.2
एरिनपुरा रोड : 6.8
जैसलमेर : 7.3
जोधपुर : 7.5
फलौदी : 7.8
Published on:
20 Jan 2020 12:15 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
