22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather Update :दिसम्बर में दिन की गर्मी तोड़ रही रेकॉर्ड, 1963 के बाद जैसलमेर सबसे गर्म

Rajasthan Weather Update: दिसम्बर और जनवरी कड़ाके की सर्दी के लिए जाना जाता है, मगर इस बार मौसम का मिजाज कुछ अलग है।

less than 1 minute read
Google source verification
garmi_in_saridi.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

जयपुर। Rajasthan Weather Update: दिसम्बर और जनवरी कड़ाके की सर्दी के लिए जाना जाता है, मगर इस बार मौसम का मिजाज कुछ अलग है। दिसंबर माह में दिन की गर्मी रेकॉर्ड तोड़ रही है। गुरुवार को प्रदेश के कई शहरों का तापमान इस दिसंबर पिछले सालों से अधिक दर्ज किया गया है।

जैसलमेर में दिन का अधिकतम तापमान दिसंबर के ऑल टाइम रेकॉर्ड के बराबर जा पहुंचा। जैसलमेर में इससे पहले 1963 में दिसंबर में दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके अलावा जोधपुर में 2009 के बाद इस साल दिन का तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया।

इससे पहले 2008 में 34.8 डिग्री दर्ज किया गया था। जयपुर की बात करें तो नौ साल में तीसरी बार दिसंबर गर्म रहा है। राजधानी में गुरुवार को दिन का तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा अजमेर में 32.5, कोटा में 30.3 और चूरू में 32.6 डिग्री का दिन का अधितम तापमान तीन साल बाद दिसंबर में सर्वाधिक दर्ज किया गया है।

माउंट आबू में बीते 24 घंटे में गुरुवार रात को पारा 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में पहाड़ी जगहों में माउंट आबू लगातार ठंडा देखने को मिल रहा है। वहीं पिलानी का 8.9, सीकर का 8, जोधपुर का 10.8, चूरू का 8.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जोधपुर, चूरू, जयपुर सहित अन्य जगहों पर दिन और रात के तापमान में 18 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखन को मिल रहा है।

जैसलमेर में पिछले सालों में दिन का तापमान

साल : दिन का अधिकतम तापमान

2020 : 33.6

2019 : 28.5

2018 : 30.5

2017 : 29.7

2016 : 33.2

2015 : 32.5

2014 : 32.4

2013 : 30.8

2012 : 30.4

2011 : 32.2

2010 : 28.3

2009 : 29.8

1963 : 33.6


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग