
Rajasthan Weather News: जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से पिछले दो दिन से मौसम लगातार बदल रहा है। रविवार को आंधी-बारिश से कई शहरों में गर्मी का असर कम हुआ। नागौर, अलवर और भीलवाड़ा में दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई। श्रीगंगानगर के लाधूवाला क्षेत्र में तेज बरसात के साथ ओले भी गिरे है। इससे भीषण गर्मी का असर कम देखने को मिला। वहीं जयपुर में आसमान में बादल छाए हुए है और हवाएं चली। करीब शाम पांच बजे शहर बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज। पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश राजगढ़, चूरू में 11 मिमी, जबकि पूर्वी राजस्थान के सीकर में 8 मिमी दर्ज की गई। इस दौरान अनेक भागों में अधिकतम तापमान में 1-4 डिग्री गिरावट दर्ज। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री श्रीगंगानगर में दर्ज। आगामी दिनों में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने तथा हीटवेव से राहत की संभावना।
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए तेज हवा और बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। यह मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर, सीकर, चूरू, नागौर, टोंक, अजमेर, झुंझुनूं और बीकानेर जिलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा अलवर, भरतपुर, जयपुर शहर, भीलवाड़ा, दौसा, गंगानगर, हनुमानगढ़ और पाली जिलों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और 20-30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।
Updated on:
02 Jun 2024 04:57 pm
Published on:
02 Jun 2024 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
