12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather: विदाई से पहले मानसून फिर सक्रिय, 35 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Rain Alert: विदाई से पहले मानसून एक बार फिर राजस्थान में सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
3 min read
Google source verification
Rajasthan Weather Update

राजस्थान बारिश अलर्ट। फाइल फोटो: पत्रिका

जयपुर। विदाई से पहले मानसून एक बार फिर राजस्थान में सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले शुक्रवार को मानसून ट्रफ लाइन के श्रीगंगानगर, जबलपुर और कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजरने से अलवर, बारां, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, करौली और भरतपुर जिलों में बारिश हुई। वहीं, जयपुर में दोपहर के बाद अचानक मौसम बदला और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी व हल्की बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश खैरथल तिजारा के कोटकासिम में 45 मिमी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 16 सितंबर के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के 25 जिलों के कुछ और भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 13-14 सितंबर को कोटा, उदयपुर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों और कृषि उपज मंडी को खुले में अनाज न रखने और अनाज को भीगने से बचाने की विशेष सलाह दी है।

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश

स्थानजिलाबारिश (मिमी)
कोटकासिमखैरथल-तिजारा45
मालाखेड़ाअलवर30
बैजुपाड़ादौसा25
बरनालासवाई माधोपुर23
कुम्हेरडीग21
भालघाटकरौली20
बामनवाससवाई माधोपुर18
सेपऊधौलपुर16
पहाड़ीडीग15
कुडगांवकरौली14
रूपवासभरतपुर10

आज 35 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर ने आज राजस्थान के 35 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बालोतरा, चूरू, डीडवाना-कुचामन, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली जिले में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई है।

जानें: अगले 3 दिन कहां-कहां होगी बारिश

13 सितंबर: मौसम विभाग ने अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बालोतरा, बाड़मेर, डीडवाना-कुचामन, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली जिले में कहीं हल्की और कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

14 सितंबर: मौसम विभाग ने अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली और फलौदी जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

15 सितंबर: मौसम विभाग ने अजमेर, अलवर, ब्यावर, भीलवाड़ा, डीग, जयपुर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, राजसमंद, सीकर, टोंक, उदयपुर, बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलौदी और श्री गंगानगर जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।