7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather : श्रीगंगानगर, सीकर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मार्च के महीने में बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। शुक्रवार को एक बार फिर राज्य के कई जिलों में बारिश हुई। कुछ जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Weather Update : rain and hailstorm in rajasthan today

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update : जयपुर। राजस्थान में मार्च के महीने में बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। शुक्रवार को एक बार फिर राज्य के कई जिलों में बारिश हुई। कुछ जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। इससे एक ओर से जहां तीन से चार डिग्री का तापमान गिर गया है। वहीं, किसानों चिंतित हो गए हैं। ओलावृष्टि से जिलों में फसलों को नुकसान हुआ है।

शुक्रवार को श्रीगंगानगर तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से गेहूं और चना की फसल को नुकसान हुआ है। अलवर जिले में बारिश के साथ ओले गिरे। इससे कटी व पकी रबी की फसल में नुकसान हुआ। किसान नरेश जाट, भुटटा खां आदि ने बताया कि मौसम की बैरूखी के चलते चार सौ-पांच सौ रुपए की मजबूरी देकर किसान गेहूं-जौ की कटाई कराने में जुटा है, लेकिन ईश्वर के आगे अन्नदाता लाचार बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Weather Update : राजस्थान में शुक्रवार को बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

इसी प्रकार सीकर के फतेहपुर इलाके में कई जगह चने के आकार के ओले गिरे। ओलावृष्टि करीब पांच से सात मिनट तक हुई। ओलावृष्टि के कारण प्रभावित क्षेत्र में फसलों में नुकसान हुआ। इसके बाद नम हवाएं चलने लगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में बारिश ओलावृष्टि का ये दौर शनिवार शाम से थमने लगेगा। रविवार से मौसम साफ होने के साथ अधिकतम तापमान में इजाफा होने लगेगा।

कश्मीर जैसी वादियों सा नजारा
बीकानेर के लूणकरनसर तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को किसानों के अरमानों पर ओलावृष्टि ने पानी फेर दिया। ओलावृष्टि से रेगिस्तानी क्षेत्र में कश्मीर जैसी वादियों का नजारा देखने को मिला। शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक गांवों में रुक-रुककर हुई ओलावृष्टि से किसानों रबी की सरसों, चना, गेहूं, ईसबगोल, जौ समेत अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है।