
IMD Weather Update
जयपुर। प्रदेश से गुजरते पश्चिमी विक्षोभ के साथ उत्तर से आ रही सर्द हवा से प्रदेश में पारे ने यू टर्न ले लिया है। बीते 48 घंटे में पारे में गिरावट के कारण लोगों को चैत्र मास में भी गुलाबी ठंडक का अहसास हो रहा है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में पश्चिमी हवाएं चलने पर कई इलाकों में गर्मी के तेवर तीखे होने का अंदेशा जताया है।
8 जिलों में 5 डिग्री तक लुढ़का पारा
प्रदेश में बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में गिरावट के अलावा रात में भी पारा गिरने पर गर्मी के तेवर नर्म रहे। बीती रात राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के 8 शहरों में रात के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। कोटा में सर्वाधिक 5.2 डिग्री पारा लुढ़क कर 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में न्यूनतम तापमान में पारा 1.4 डिग्री गिरकर 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में पारा सामान्य या उससे कम रहने पर गर्मी के तेवर भी नर्म रहे।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
बीती रात अजमेर 15.8, बाड़मेर 19.2, बीकानेर 17.8, बीकानेर 14.7, चूरू 14.7,जैसलमेर 16.7, जोधपुर 17.2, श्रीगंगानगर 15.0 और उदयपुर में 17.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। रात के तापमान में हुई गिरावट से मौसम में बढ़ती गर्माहट पर फिलहाल ब्रेक लगे हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे बाद अधिकांश शहरों में दिन और रात के तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने और मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
Published on:
18 Mar 2025 09:53 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
