
Weather Update: प्रदेश में उत्तरी हवाओं ने रातें सर्द कर दी है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को माउंट आबू में न्यूनतम तापमान फिर 0 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार फतेहपुर में रात का पारा 4.5 डिग्री पर आ गया। प्रदेश में 14 जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया। मौसम केन्द्र के अनुसार मौसम शुष्क होने के चलते रात के तापमान में गिरावट हो रही है। यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी।
पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं होगा
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 16 दिसंबर को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ आएगा। लेकिन इसका असर राजस्थान में नहीं होगा। सिर्फ बादल छाए रहेंगे। एक से दो डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में आगामी एक सप्ताह में तापमान स्थिर रहेगा।
इन शहरों में यह रहा रात का पारा
जगह : न्यूनतम तापमान
माउंट आबू : 0
भीलवाड़ा : 9.8
अलवर : 7
पिलानी : 7
सीकर : 5.5
जोधपुर सिटी : 8.6
चूरू : 6.4
गंगानगर : 7.9
अंता बारां 8.9
संगरिया : 5.4
जालोर : 6.6
सिरोही : 6.6
फतेहपुर : 4.5
करौली : 9
Published on:
12 Dec 2023 08:29 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
