15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में उत्तरी हवाओं से गर्मी के तेवर नरम, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

विंड पैटर्न बदलते ही प्रदेश में पूर्वोत्तर हवा ने पारे की बढ़ती रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए, प्रदेश के कई शहरों में रात में पारा औसत से भी कम दर्ज होने पर गर्मी से मिली राहत

less than 1 minute read
Google source verification
Weather News

जयपुर। हिमालय तराई क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू कश्मीर में देर रात तेज अंधड़ चला। श्रीनगर में तेज अंधड़ से कई पेड़ धराशायी होने की सूचना है। मौसम के बदले मिजाज का असर प्रदेश के मैदानी इलाकों तक दिखाई दिया। बीती रात प्रदेश के कई शहरों में पारा सामान्य या उससे भी कम दर्ज हुआ वहीं सुबह तेज रफ्तार से बही पूर्वोत्तर हवा ने जयपुर समेत कई शहरों में लोगों को मार्च माह में गर्मी के टॉर्चर से राहत दिलाई। मौसम विभाग ने अगले एक दो दिन पारे में आंशिक गिरावट होने और गर्मी के तेवर थोड़े नरम रहने की संभावना जताई है।

21 ​शहरों में रात में पारा सामान्य से कम

बीती रात विंड पैटर्न में हुए बदलाव के कारण प्रदेश के 21 शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री रहा जबकि जिले के फतेहपुर कस्बे का तापमान 9.8 डिग्री रहा जो पर्वतीय स्थल माउंटआबू से भी कम रिकॉर्ड हुआ है। पाली जिले में बीती रात पारा 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। लूणकरणसर 14.7, संगरिया 13.8, श्रीगंगानगर 14.8, बीकानेर 14.8, माउंटआबू 14.4, पिलानी 15.5, चित्तौड़गढ़ 15.5, डबोक 16.2, झुंझुनूं 16.1, जैसलमेर 15.6 और करौली में 17.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज होने पर गर्मी के तेवर नर्म रहे।

पिंकसिटी में बीती रात लुढ़का पारा
पूर्वोत्तर हवाएं चलने पर बीती रातराजधानी जयपुर के तापमान में भी पारा 3.4 डिग्री लुढ़क कर 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहने पर रात में भी गर्मी का असर महसूस हुआ। अजमेर 19.8, भीलवाड़ा 17.2, अलवर 22.6, कोटा 22.7, धौलपुर 20.2, अंता बारां 20.7, बाड़मेर 18.0, जोधपुर 20.7 और फलोदी में 21.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।